2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
गूजरों का मोहल्ला में 87 वर्षीय किशनलाल तिवाड़ी सहित इन्होंने घर पर डाक मत पत्र का उपयोग कर जताई खुशी
बीकानेर में रविवार को भी होम वोटिंग जारी रही। विभिन्न स्थानों पर अपने घरों में मतदान करते 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाता
गूजरों के मोहल्ले में रहने वाले 87 वर्षीय किशनलाल तिवाड़ी आज तक एक बार फिर घर पर डाक मत का उपयोग किया। आज सुबह ही blo सलमान ने फोन कर बताया कि 9 बजे वोट के लिए चुनाव निर्वाचन अधिकारी घर पर आएंगे और उनके साथ आये जो वीडियोग्राफी भी की ओर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम भी साथ थी।
इस बार थोड़ी अस्वस्थता लग रही थी। इसके बावजूद वोट देने के लिए उत्साहित थे।
बुजुर्ग किशनलाल के बेटे अमरनाथ तिवाड़ी कहते हैं, बार-बार पूछ रहे थे, वोट वाले कब आएंगे। जो भी परिजन मिलने आ रहे हैं उन सबको वोट देने की पूरी बात बड़े उत्साह से बता रहे हैं।
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...