✍️
Rail-News : लूणकरणसर के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी :
भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा का लूनकरनसर स्टेशन पर ठहराव
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा का लूनकरनसर स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.03.24 से लूनकरनसर स्टेशन पर 13.22 बजे आगमन व 13.24 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.03.24 से लूनकरनसर स्टेशन पर 13.38 बजे आगमन व 13.40 बजे प्रस्थान करेगी।
*नोटः- उपरोक्त ठहराव आगामी आदेशों तक दिया जा रहा है।*







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...