💃
👉
बीकानेर : कार की टक्कर से बाइक सहित दो युवक पुल से गिरे, एक गंभीर घायल
एक स्कूटी सवार भी हुआ चोटिल
बीकानेर 18/12/23 । बीती रात चौखूंटी पुलिया पर एक्सीडेंट हो गया। इसमें तीन घायलों में एक युवक गंभीर हालत में बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तेज गति से अनियंत्रित आ रही एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक उछलकर पुलिए से नीचे जा गिरे, साथ में नीचे सड़क से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी बाइक से टकरा कर चोटिल हो गया।
इस हादसे में दो जनों के मामूला चोटें आई है। जबकि एक युवक गंभीर घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाइक पर सवार आबिद व रियाज घायल हो गए जिन्हें पीबीएम ले जाया गया । जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार फरार हो गया। घटना के बाद पुलिए के नीचे भीड़ जमा हो गई।
*







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...