💃
👉
वायरल/ राजस्थान : चार आईएएस एपीओ, आरएएस योगेश मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी नियुक्त
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए चार आईएएस अफसर को एपीओ कर दिया।
वायरल खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कुलदीप राका, गौरव गोयल, आरती डोगरा और राजन विशाल को अगले आदेशों तक एपीओ करने का आदेश जारी किया।
इसके साथ मुख्यमंत्री द्वारा आरएएस अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को अपना विशेष अधिकारी नियुक्त किया। यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
उधर, मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल 6 घंटे से ज्यादा सीएमओ में बैठे और प्रदेश की एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अपराधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड बनाने की बात कही और डीजीपी को निर्देशित किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...