💃
👉
राजस्थान : भजनलाल शर्मा प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री बने
जयपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक नेताओं की साक्षी में राज्यपाल कलराज मिश्र ने रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित समारोह में भाजपा विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसीके साथ शर्मा प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री बने हैं।
समारोह में राज्यपाल मिश्र ने दियाकुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से मेल मुलाकात के बाद मालवीय नगर स्थित अपने निवास पर माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पिंजरापोल गौशाला पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गीता शर्मा भी साथ मौजूद रही। भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक की गौ माता की पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना कर सरल बिहारी मंदिर बिलवा के दर्शन किए।
आपको बता दें कि लो प्रोफाइल रहने वाले 55 साल के भजनलाल शर्मा पार्टी संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) दोनों के करीबी माने जाते हैं।
0 Comments
write views