*खबरों में बीकानेर*
चुनाव कोलायत : विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं - भाटी
बीकानेर, 8 नवम्बर। कोलायत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने बुधवार को अपना चुनावी जन सम्पर्क के अभियान की शुरूआत सालासर से की। उन्होंने चानी, नाइयों की बस्ती, इंदो का बाला, चाण्डासर,कोटडी, गजनेर, मढ, कोटड़ा, सांखला बस्ती, मोडिया मानसर व गुड़ा आदि में जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस दौरान गजनेर में आयोजित कार्यक्रम में एक पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए। नाईयों की बस्ती और गजनेर में ग्रामवासियों को भाटी ने किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...