*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : इन्होंने दाखिल किए नामांकन, की मतदान की अपील
1
बीकानेर पूर्व विधानसभा से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी पार्षद मनोज बिश्नोई अपना नामांकन दाखिल किया। बिश्नोई गांधी पार्क से पैदल नामांकन दाखिल करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपखण्ड कार्यालय पहुंचे ओर सीढ़ियों को चूमकर निर्वाचन कार्यालय में प्रवेश किया।

उन्होंने कहा कि नाली, सड़क व सीवरेज तो कॉमन मुद्दे है, इसके अलावा पीडित-शोषित लोगों को न्याय दिलाना और सभी विभागो में जनता का काम करवाना सहित भयमुक्त बीकानेर हो इसके लिए काम किया जाएगा।
2
इनके दो पर्चे के चर्चे
लूणकरणसर।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने सोमवार को लूणकरणसर विधानसभा सीट से विधायक प्रत्याशी हेतु अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
बेनीवाल ने दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जिनमें से एक कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तो दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में है।
बेनीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है।
3
बीकानेर। कोलायत विधान सभा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी अंशुमान सिंह भाटी ने सोमवार को उपखण्ड कार्यालय कोलायत में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...