*खबरों में बीकानेर*
रीड़ी : कैंसर जांच शिविर में 96 जांचे हुई
*दिनांक 6 नवंबर, बीकानेर।*
बीकानेर जिले के रीडी गांव के राजकीय अस्पताल में कैंसर डिटेक्शन वैन पहुंची और शिविर आयोजित हुआ। ओंकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ शंकर जाखड़ की अगवाई मे लगे इस शिविर मे 24 पुरूष व 32 महिला सहित कुल 56 रोगियों की जांच की गई। जिसमे से 4 मरीज़ को हाई सेंटर बीकानेर ओंकॉलजी जांच के लिए बुलाया गया है।
शिविर में बच्चेदानी, गले की जांच, एक्सरे व मैमोग्राफी सहित कई प्रकार की 96 जांच की गई।
इस दौरान डॉ विकास, डॉ दिव्या, वैन प्रभारी कृष्ण कुमार सिहाग, नर्सिंग ऑफिसर निहारिका गहलोत व रेडियोग्राफर प्रीति माहर, रेडियोग्राफर गजल ने अपनी सेवाए दी।
अस्पताल प्रभारी डॉ जाग्रति सिहाग ने गतिविधियों पर प्रकाश डाला।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...