*खबरों में बीकानेर*
माली सैनी सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 को, सावा स्थापना के साथ, विनायकजी को किया आमंत्रित
बीकानेर। दिखावे के भाव खत्म हो, फिजुलखर्ची को बढ़ावा न मिले और जरुरतमंद परिवार का स्वाभिमान बरकरार रहे। इसी उद्देश्य के साथ 15वां माली सैनी सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 नवम्बर 2023 को आयोजित होने जा रहा है। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बुधवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में सामूहिक वैवाहिक समारोह आयोजन की शृंखला में सावा स्थापना व विनायक आमंत्रण की रस्म निभाई गई। पंडित सुनील महाराज और उत्तम सेवग द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूर्ण विधि विधान से श्रीगणेशजी महाराज को विराजित किया गया।











यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...