*अजमेर, सर्किट हाउस : दिनांक 8 सितम्बर 2023*
दो दिवसीय स्माइलिंग अर्थ फॉरएवर का आगाज आज :
*विश्व शांति का प्रारम्भ एक दिव्य मुस्कान के साथ संभव - कपिल कुमार अग्रवाल*
*कपिल कुमार अग्रवाल* ने बताया कि जब मुस्कुराहट *एक दिव्य मुस्कान* बन जाती है तो चमत्कार होने लगता है। जिंदगी बहुत ही खूबसूरत सी लगने लगती है। जब हम मुस्कुरायेंगे तो हमारा परिवार मुस्कुराएगा, हमारा परिवार मुस्कुराएगा तो हमारी गली , हमारा मोहल्ला, हमारा गांव ,कस्बा, शहर मुस्कुराएगा, फिर हमारा प्रदेश और देश मुस्कुराएगा , धीरे धीरे ये मुस्कराहट पूरे विश्व में फैल जाएगी और संपूर्ण विश्व के चेहरे पर एक दिव्य मुस्कान ले आएगी। *पूरा विश्व खुशी से चहक उठेगा, संपूर्ण धरती पर खिलखिलाहट होगी,* खुशी होगी, शांति होगी, भाईचारा होगा, परमानंद होगा, प्रेम होगा, बस उसकी एक छोटी सी शुरुआत अपनी मुस्कुराहट को *एक दिव्य मुस्कान* में बदलकर करनी होगी ।
*स्माइलिंग अर्थ फॉरएवर* के तत्वाधान में मोटिवेशनल लाइफ चेंजिंग सेमिनार/वर्कशॉप का आयोजन *अजमेर* में किया जा रहा है।
दिनांक *9 सितम्बर* 2023 को *ॐ योगा स्टूडियो,* सारण हॉस्पिटल के पास, अजमेर, समय सांयकाल *4 बजे से 8 बजे* तक
दिनांक *10 सितम्बर* 2023 को *पंचशील प्लाजा होटल,* विनायक काम्प्लेक्स, पंचशील नगर, अजमेर, समय सुबह *10 बजे से दोपहर 2 बजे* तक होगा।
अजमेर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से राजेश टेकचंदानी, राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक मुख्य संरक्षक इंडिया इंटरनेशनल म्यूज़िक लवर्स सोसायटी डॉ लाल थदानी , लाडो द कंप्लीट इवेंट प्लनर शहर की प्रमुख गायिका लता लख्यानी के साथ रोटरी क्लब अध्यक्ष सुभाष चान्दना, कोर्डिनेटर पूनम शर्मा सहित मुस्कुराहट प्रेमी उपस्थित रहें।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...