मलेरिया हो रहा कोरोना-सा घातक ! एक और मौत,
स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
बीकानेर । मलेरिया ने बीकानेर पर अपनी पकड़ अभी तक छोड़ी नहीं है। बल्कि कोरोना-सा घातक दिखाई देने पर आमादा लगता है। यहां पीबीएम हॉस्पिटल में गुजरे 24 घंटों से मलेरिया पीडि़त एक रोगी की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बीकानेर के इस हॉस्पिटल में एक सप्ताह में मलेरिया के 2 रोगियों की जान जा चुकी है। अब तक 83 मलेरिया रोगी पीबीएम हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं।
गुरुवार को मलेरिया से दम तोडऩे वाली 55 वर्षीय महिला लूणकरणसर के खोखराणा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। ऐसे मेंस्वास्थ्य विभाग ने लूणकरणसर ब्लॉक के अधिकारियों को गांव में भेजा है।
जिले से भी एक टीम शुक्रवार को इस गांव में जाएगी। यहां मृतका के परिजनों सहित आस-पास के लोगों की स्क्रीनिंग और जांच होगी।
अधिकतर मलेरिया पीवी रोगी रिपोर्ट हो रहे हैं। इतना ही नहीं इन रोगियों की हालत भी बहुत जल्दी बिगड़ रही है। डॉक्टर्स मानते हैं कि मलेरिया वाईवैक्स में भी प्लेटलेट घट रही है और किडनी पर
असर आ रहा हैं। पांच से ज्यादा मलेरिया रोगी किडनी पर असर आने के बाद डायलिसिस के स्टेज पर आ चुके है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...