कट ऑफ में 9 नंबर तक की बढ़ोतरी, शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 का परिणाम घोषित, जल्द होगा लेवल-2 का रिजल्ट जारी
जयपुर ।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को बहु प्रतिक्षित ग्रेड थर्ड भर्ती लेवल- 1 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 21,000 पदों पर टीचर्स को पोस्टिंग दी जाएगी।
फाइनल रिजल्ट की कट ऑफ में 9 नंबर तक की बढ़ोतरी हुई है।
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक
राज ने कहा- लेवल-2 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। ऐसे में जल्द ही लेवल-2 का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक कराई गई थी। परीक्षा में कुल 9.65 में से 9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...