इस रूट 13 सितंबर से चलेगी श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल ट्रेन
*श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल *दिनांक 13.09.23 से 26.09.23 तक* श्रीगंगानगर से 18.30 बजे रवाना होकर 03.35 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल *दिनांक 14.09.23 से 27.09.23 तक* रामेदवरा से 04.15 बजे रवाना होकर 13.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरीसिंहपुर, श्रीकरनपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, *जैतसर*, सूरतगढ, अर्जनसर, महाजन, लूणकरनसर, लालगढ, कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
*गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल दिनांक 17.09.23 व 22.09.23 तथा गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर दिनांक 18.09.23 व 23.09.23 को अनुरक्षण कार्य के कारण संचालित नहीं होगी।*
*नोटः- पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में संशोधन को बोल्ड में दर्शाया गया है।*







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...