आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित, 8 सितंबर को सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम "भविष्य की राह" वेटरनरी आडिटोरियम में
वेटरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में
इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की करियर काउंसलिंग समिति के तत्वाधान में दिनांक 8 सितंबर 2023 को सुबह 10:00 से 12:00 बजे आईसीएआई की बीकानेर ब्रांच द्वारा इतिहास में पहली बार सुपर मेगा करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित होगा।
जिसमें 500 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे।
बीकानेर ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसिया ने बताया कि आयोजन में शहर की नामचीन स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
बीकानेर ब्रांच सिकासा अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया इस प्रकार का आयोजन करना अपने आप में एक चुनौती है लेकिन हम इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है बीकानेर ब्रांच द्वारा इस मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है सभी स्कूलों से समन्वय कर लिया गया है।
कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भविष्य में अपना करियर चुनने में मदद मिलेगी। उन्हें एक्सपट्र्स काउंसलर्स सीए मुदित कोठारी व सीए शारदा व्यास द्वारा सीए कोर्स के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
इस कोर्स को करने के बाद इसमें उपलब्ध संभावनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया जाएगा।
इस करियर काउंसलिंग के माध्यम से न केवल कॉमर्स एजुकेशन का प्रमोशन होगा बल्कि विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता भी बढ़ेगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...