राजनीतिक दलों से अपील - अपराधिक पृष्ठभूमि वालों को संसद में न पहुंचाएं - एटक
बीकानेर-01.08.2023- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के जिलाध्यक्ष प्रसन्नकुमार ने सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से अपील की है कि आगामी 2024 लोकसभा के चुनाव में टिकट उम्मीदवारों की पूर्ण जानकारी लेकर देवें। ताकि संसद में अपराधिक पृष्ठभूमि वाले सांसद न पहुंच सके।
उनका कहना है कि वर्तमान में संसद में अपराधिक रिकार्ड वाले 233 सांसद है।
एटक के जिलाध्यक्ष ने पत्र द्वारा सभी दलों के पदाधिकारियों से अपील की है कि आगामी नई संसद में अपराधिक सांसद सदस्यों की संख्या 0ः होगी यह तभी संभव होगा जब आप लोग इसे गंभीरता से लेगें। स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार चुनकर आयेगें तो उन्हें न सी.बी.आई और न ईडी का डर रहेगा - फैसला देश हित में पदाधिकारियों को करना है।
(प्रसन्न कुमार)
जिलाध्यक्ष एटक बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...