शहर के बीच बसे इस चौक में श्वानों का आतंक
शहर के बीच बसे कोचरो के चौक में श्वानों का आतंक
बीकानेर
शहर के बीचों बीच कोचरों के चौक में श्वानों के आतंक से लोग घबराए हुए हैं। नगर निगम से बहुत सी बार यहां के निवासियों ने श्वानों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। बावजूद इसके निगम की ओर से समस्या समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसा चौक के निवासियों का कहना है।
चौक के निवासियों ने बताया कि गुरुवार की शाम को भी 13 वर्ष के एक किशोर पर श्वानों ने हमला बोल दिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने किशोर के शरीर पर डॉग बाइट वाली जगहों पर मरहम लगाई। दवा वाली मरहम भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने की वजह से परिजनों को बाहर से खरीद कर लानी पड़ी।
लोगों का कहना है कि अगर समय पर कुत्तों को पकड़ा नहीं गया तो ,बहुत बड़ी जनहानि हो सकती है। जिसकी सारी जवाबदारी नगर निगम की होगी ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...