उज्जैन के संत हरिराम जी का बीकानेर में किया अभिनंदन, उडेरोलाल के भजनों से गूंजा निज मंदिर
सिंधी समाज
चालिया महोत्सव
उज्जैन के संत हरिराम जी के भजनों से गूंजा निज मंदिर
दिनांक 13.08.2023 रविवार
*संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल* के संयुक्त तत्वावधान में *चालिया महोत्सव* के *उनतीसवें* दिन भजनों व गीतों की संध्या का आयोजन *उज्जैन के संत हरीराम जी* के सानिध्य में किया गया। संध्या में संत जी का साथ बीकानेर में भगत के नाम से प्रसिद्ध मनीष भगत ने किया।
*संत हरीराम जी* का माल्यार्पण, शाल व श्रीफल से स्वागत ट्रस्ट के लक्ष्मण किशनानी, घनश्याम सदारंगानी, रमेश सदारंगानी, भारतीय सिन्धु सभा मुक्ता प्रसाद कालोनी अध्यक्ष हंसराज मूलचंदानी ने किया।
भारतीय सिन्धु सभा की महिला अध्यक्ष भारती गुवालानी मंत्री कांता हेमनानी, कोषाध्यक्ष वर्षा लखानी, कमला सदारंगानी ने कार्यक्रम में सहयोग किया। निर्मल गुवालानी, हरनाम खतूरिया व जयकिशन ने अपनी उपस्थिति दी।
भारतीय सिन्धु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी व भारतीय सिन्धु सभा धोबी तलाई अध्यक्ष पवन खत्री ने बताया कि *चालिया महोत्सव* में अगले शुक्रवार को झूलेलाल जी को छप्पन भोग लगाया जायेगा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...