गौशालाओं को प्रशिक्षण लेना जरूरी, जानिए क्यों...
गौशालाओं को प्रशिक्षण लेना जरूरी, जानिए क्यों...
बीकानेर गोशाला संघ के द्वारा गोपालन विभाग बीकानेर के सहयोग से बीकानेर की सभी तहसीलों में तहसील स्तर पर गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 6 अगस्त 2023 से किया जा रहा है।
इस संदर्भ में आज राधे कृष्ण गौशाला नाथूसर में नोखा तहसील स्तर की गौशालाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । इस प्रशिक्षण में नई गौशाला जो अनुदान में आएगी, नई गौशाला जिसका निर्माण होना है, नई गौशाला जो कोई व्यक्ति संस्था खोलना चाहे, वह पुरानी गौशालाऐं जो अनुदान ले रही है, उन सभी को विभाग की योजनाओं के विषय में, गौशाला संचालन के विषय में, गोशाला प्रबंधन के विषय में, गौशाला व्यवस्था के विषय में, पंचगव्य निर्माण, जैविक कृषि, डेरी संचालन आदि के विषय में गोपालन विभाग के विषय विशेषज्ञ व संघ के विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया।
संघ के नोखा तहसील अध्यक्ष हनुमान तरड झाड़ेली ने बताया कि हमारा यह प्रशिक्षण आज 10 अगस्त 2023 को प्रातः 11:00 बजे से श्री राधे कृष्ण गौशाला नाथूसर मैं, नोखा तहसील क्षेत्र की गौशालाओं का आयोजित किया गया।
आज का यह प्रशिक्षण परम पूज्य शंभू गिरी जी महाराज अम्बासर, श्याम गिरी जी महाराज रातडिया,के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। वह कल 12 अगस्त 2023 को बीकानेर तहसील क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण श्री करणी गौशाला देशनोक में आयोजित किया जा रहा है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...