© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
औरों से हटकर
सबसे मिलकर
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
औरों से हटकर सबसे मिलकर
......
✍️
अनिल बोड़ा को पांचवां खुशाल चंद रंगा खेल अवार्ड अर्पित
बीकानेर/ सखा संगम, बीकानेर के तत्वावधान में वरिष्ठ खेल प्रशासक, जिला क्रीड़ा परिषद् के पूर्व सचिव एवं क्रीड़ांचल के सम्पादक रहे खुशालचंद रंगा की स्मृति में खेल पत्रकारिता अवार्ड अर्पण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को ब्रह्म बगीचा में किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की।
मुख्य अतिथि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक श्री के.एल.बोथरा रहे ।
बोड़ा को अतिथियों ने अभिनंदन पत्र, शाल,श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
सखा संगम के संयोजक शिक्षाविद् भगवान दास पडिहार ने बताया कि सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा व साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने स्वागत उद्बोधन दिया।
राजस्थानी लेखक कमल रंगा ने खुशालचंद रंगा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
कवि-संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया ।
कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने सम्बोधित करते हुए खुशालचंद रंगा द्वारा के राजनैतिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी, खूमराज पंवार, नागेश्वर जोशी, आत्माराम भाटी ने भी अपनी बात रखी।
शिक्षक नेता किशोर पुरोहित ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में समाजवादी नेता नारायणदास रंगा ,बृज गोपाल जोशी, अशफाक कादरी , शिक्षक नेता सरवन पुरोहित ,मनीष, गिर्राज पारीक, ललित छंगाणी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...