खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
दशहरा : बीकानेर में निकाली झांकियां, अतिथियों ने रवाना किया
बीकानेर। विजयादशमी पर्व के उपलक्ष मे बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से 66वीं दशहरे पर्व पर धोबी तलाई स्थित तनेजा धर्मशाला, गली नं.3 से पंजाबी सिंधी समाज की ओर से सुन्दर झांकियों को निकाला गया।
इस अवसर अतिथि के तौर पर कांग्रेस नेता अरविंद मिड्ढा, पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और भाजपा नेता अनिल पाहूजा ने झांकियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पंजाबी सिंधी समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। कमेटी के तत्वावधान में आज शाम करणी सिंह स्टेडियम मे दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस बार भी हनुमान जी का रोल सलीम भाटी निभा रहे हैं, और रावण का रोल के. कुमार आहूजा।
आज शाम को रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व शहर मे सजीव झांकी निकाली । पात्र चयन के दौरान पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह स्याणी, ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, सतीश तनेजा, सुभाष मित्तल, दीपक अरोड़ा, अरविन्द मिढ्ढा, अनिल पाहूजा नरेश झाम्ब, जितेश आरोड़ा, मुकेश धुडि़या आदि मौजूद रहे।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...