खबरों में बीकानेर
👇
लावणी सीजन में भी वसुंधरा के स्वागत में बड़ी संख्या में आम जन पहुंचेंगे मुकाम की जनसभा में - विधायक बिश्नोई
औरों से हटकर सबसे मिलकर
लावणी सीजन में भी वसुंधरा के स्वागत में बड़ी संख्या में आम जन पहुंचेंगे मुकाम की जनसभा में - विधायक बिश्नोई
नोखा ।
बीकानेर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के मुकाम दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने व 9 अक्टूबर की जनसभा में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग स्थानीय महर्षि गौत्तम भवन में रखी गई । बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए ।
कार्यक्रम में शहर व देहात के सभी मंडल अध्यक्षों व प्रमुख संगठन पदाधिकारियों के साथ साथ सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । गांवों में फसलों की लावणी का समय होने के बावजूद सभी कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा के स्वागत में बड़ी संख्या में आम जन के साथ मुकाम की जनसभा में पहुंचने की कार्ययोजना बनाई है ।
इस अवसर पर भाजपा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर किया तथा कहा कि गहलोत सरकार तो अपने ही विधायको के साथ नूरा कुश्ती में उलझकर रह गई है तथा सरकार कब गिर जाए, कोई भरोसा नहीं ।
उन्होंने कहा कि बिजली संकट से समूचा प्रदेश त्रस्त है तथा दीपावली पर ब्लैक आउट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है । विधायक बिश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा 9 तारीख को मुकाम आ रही है, अतः हमें उनके स्वागत में मुकाम चलेंगे ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल नैण, प्रधान प्रतिनिधि रामरतन तर्ड, उपप्रधान सोहनलाल थापन भीखाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र संचेती, रामदयाल मेघवाल, रामकुमार जाखटिया, गिरधारी बापेउ, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, सूरजमल उपाध्याय, मोहनलाल राठी, हरीराम सीगड़, पंचायत समिति सदस्य डूंगरराम मेघवाल, भेरूसिंह सारुण्डा, हरजीराम नायक, रामरतन पुनिया, हेतराम बेनीवाल, मघाराम तर्ड, गणपत गोदारा, सरपंच बजरंगसिंह, हुकमाराम मेघवाल, देवकिशन कुलरिया, ओमप्रकाश मांझू, गिरधारी बगसेउ, रामस्वरूप जाखड़, बस्तीराम खीचड़, उदाराम मेघवाल, मनोज राणा, कैलाश सियाग, श्रवण मेघवाल, मघाराम सियाग, अशोक शर्मा, नरसीराम जाट पार्षद जेठूसिंह, मोडाराम जाट, राधेश्याम लखोटिया, बाबूलाल नायक, हनुमान गर्ग, बजरंग सुथार, महेश झंवर, धन्नाराम लखारा, जयकिशन जाट, गंगाराम पाण्डिया, जगदीश भार्गव,मनोहर भादू, अमराराम लोल, रामधन पुनिया, मांगीलाल मण्डा, रेवंत महाराज, अर्जुन महाराज, गुलाबसिंह, नरेंद्र चौहान, नरेंद्र राजपुरोहित, सोहन प्रजापत, हरिराम उड्सर, भागचंद करीर, बनवारीलाल बांगुड़ा, शिवधन भादू, भगवानसिंह दासनु, शिवगिरि, जेठाराम मेघवाल,रमेशनाथ, मनोज वाल्मीकि, पारसमल बोहरा, सादुलनाथ सिद्ध, भोमसिंह, जोगसिंह, रामदयाल सोनी, राजू मालपानी, रामसिंह राजपुरोहित, बजरंगसिंह पारवा, श्रवण सेन, कुम्भाराम जाट, मनोहरसिंह किशोरसिंह, रामसिंह टांट, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण कुम्हार, प्रेमसुख कठातला, मदन सेवग, रणछोड़ महाराज, बालूराम मेघवाल, अणदाराम मेघवाल, सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र चौहान ने किया ।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...