खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की
सात दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ
मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग
बीकानेर
पी.बी.एम. अस्पताल के मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग में सात दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारम्भ मंगलवार को आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, डॉ० श्रीगोपाल गोयल तथा आचार्य डॉ० हरफूल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस साप्ताहिक कार्यक्रम के प्रथम दिन सर्वप्रथम आचार्य, डॉ० हरफूल सिंह ने स्त्री के जीवन के अलग-अलग पढाव में आने वाली अलग-अलग समस्याओं और कठिनाइयों के बारे में बताया।
आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, डॉ० श्रीगोपाल ने महिलाओं में होने वाले भिन्न-भिन्न बीमारीयों के बारे में बताया।
सहायक आचार्य, डॉ० राकेश गढवाल और डॉ० निशान्त चौधरी सहायक आचार्य, डॉ० संगीता हटीला क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ० अन्जू ठकराल ने डॉ० ईशा चौधरी ने भी विषयगत पहलुओं पर जानकारी साझा की।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...