खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
आशापुरा माता मंदिर पोकरण में भण्डारा की सेवा
आशापुरा माता मंदिर पोकरण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशापुरा भण्डारा सेवा समिति ट्रस्ट पोकरण बीकानेर की तरफ से भण्डारा का आयोजन किया गया! नवमी की सुबह माता की आरती के बाद प्रसाद का भोग लगाया गया!
इस अवसर पर आशापुरा भंडारा सेवा समिति के संरक्षक केशव प्रसाद बिस्सा, अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी सचिव गिरिराज बिस्सा, श्याम सुंदर औझा, राजेश बिस्सा गजानंद, ने अपना सहयोग दिया! इस अवसर पर लूण भाणू सेवा समिति के सदस्य राकेश बिस्सा सहित अनेक सदस्यों भोजन वितरण कार्य किया!
विजय दशमी के दिन माता आशापुरा का विशेष श्रृंगार किया जावेगा! साथ ही महा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा इस कार्यक्रम में बीकानेर पोकरण, जोधपुर, तनोट, भादरिया, ओसियां, दिल्ली, कोलकाता सहित राजस्थान के बाहर से भी अनेक लोग माता जी के दर्शन और प्रसाद पहुंचेगे।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...