खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
संगठनों ने कैबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला का जन्मदिन मनाया, विभिन्न आयोजन हुए
1 2 3 आयोजन 👇
1
दिनांक 4 अक्टूबर 2022
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बीकानेर नगर विधायक डॉ बी डी कल्ला का जन्मदिन पंडित धर्म कांटे के पास असंगठित कामगार एंड कर्मचारी कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया।
जन्मदिवस के प्रोग्राम को व्हाट्सएप लाइव दिखा कर डॉ कल्ला को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। डॉ कल्ला ने भी सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस प्रोग्राम में भारत सरकार के पुरातत्व विभाग के पूर्व सदस्य साजिद सुलेमानी, गांधी दर्शन समिति बीकानेर के सदस्य ए डी कादरी, असंगठित कामगार एंड कर्मचारी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जाकिर नागोरी, उपाध्यक्ष यकीनुद्दिन डग्गा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर अता हुसैन कादरी, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव एडवोकेट असलम, दरगाह नौ गजा पीर बीकानेर वक्फ कमेटी उपाध्यक्ष एडवोकेट शमशाद अली, हाजी असलम पार्षद, शहर कांग्रेस ओबीसी विभाग महासचिव अकरम नागौरी, असंगठित कामगार कांग्रेस बीकानेर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजरुल इस्लाम, असंगठित कामगार कांग्रेस हेयर कटिंग सैलून कोऑर्डिनेटर हसन खिलजी,नासिर नागौरी,कमरुद्दीन गुर्जर, मोहम्मद शरीफ चौहान, उमरदीन,व कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए
2
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर जरूरत मन्द बच्चों कॉपी,पेन, फल बांटकर सादगी से मनाया।
बीकानेर, शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के पश्चिम विधानसभा के बी ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर शहर के जरूरतमन्द बच्चों को शिक्षा से जुड़ी सामग्री सहित फल बांटकर सादगी से जन्मदिन मनाया। प्रदेश सचिव SMD जयदीप सिंह जावा ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने बीकानेर में शिक्षा से जुड़े 4 बड़े विश्वविद्यालय को स्थापित कर एक नया आयाम बीकानेर में स्थापित किया है।आज के आयोजन में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, प्रदेश सचिव (SMD)जयदीपसिंह जावा, सचिव मनोज चौधरी, अब्दुल रहमान लोदरा, सीताराम सोनी,वेधव जेन, केतिक कोचर, बलराम नायक, दुर्गादत्त गहलोत,हाजी खान, धनसुख आचार्य, ओमप्रकाश सोनी, देवेन्द्र सोनी, ह्नशराज बिश्नोई, शबनम पठान,नितिन जेन सहित अन्य शामिल रहे।
3
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री, बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद असलम एडवोकेट व प्रदेश कॉर्डिनेटर अत्ता हुसैन कादरी ने हाजी बलवान शाह पीरसाहब की दरगाह पर चादर चढ़ाई तथा इस अवसर पर डॉ बी डी कल्ला के उज्ज्वल भविष्य , उत्तम स्वास्थ्य एवम् उनके दीर्घायु होने की दुआ की गई ।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...