खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बैंककर्मियों ने लोन दिलाया नहीं बल्कि महिलाओं के लाखों गबन कर लिए
बीकानेर में महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। नयाशहर पुलिस ने दो नामजद बैंक कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भारत फाइनेंस इंश्योरेंस लिमिटेड इंडसईड बैंक मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर के यूनिट मैनेजर राजकमल जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरविंदर सिंह निवासी श्रीगंगानगर और कोजूराम नायक निवासी महादेववाली बीकानेर उनकी ब्रांच में फील्ड ऑफीसर का काम करते थे। दोनों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं से झूठ बोलकर बड़ा लोन कलेक्शन करने का झांसा देकर 6 लाख 46 हजार 508 रुपए का गबन कर लिया।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...