खबरों में बीकानेर
👇
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी
औरों से हटकर सबसे मिलकर
देखें वीडियो : झटदणी लोगों के बीच पहुंचे गहलोत, मुख्यमंत्री का बीकानेर पहुंचने पर भव्य अभिनंदन
बीकानेर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शार्दूल क्लब स्थित हैलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, कृषि एवं पशुपालन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया और आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल मुख्यमंत्री के साथ आए। यहां पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, भूदान आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, गजेन्द्र सिंह सांखला, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, सलीम सोढा, आनंद जोशी, दिलीप बांठिया, ऋषि कुमार व्यास, नितिन वत्सस, चित्रेश गहलोत, ओमप्रकाश सैन, राहुल जादूसंगत, सुमित कोचर, जयदीप सिंह जावा, मनोज चौधरी सहित अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...