खबरों में बीकानेर
👇
देखें वीडियो : रमणीय बीकानेर एक्जीबिशन 8 से, महिला उद्यमियों को मिलेंगे उद्योग विस्तार के अवसर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
देखें वीडियो : रमणीय बीकानेर एक्जीबिशन 8 से, महिला उद्यमियों को मिलेंगे उद्योग विस्तार के अवसर
बीकानेर
बीकानेर की बेटियों की ओर से रमणीय ग्रुप के बैनर तले दो दिवसीय रमणीय बीकानेर एक्जीबिशन कपिलधारा, रविन्द्र रंगमंच के सामने आयोजित की जाएगी।
आयोजिका भूमिका राणावत व तेजस्विनी शेखावत ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि इस एक्जीबिशन से स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने अपने घरेलू लघु उद्योग विस्तार के अवसर मिलेंगे। बच्चों सहित सभी के लिये मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। इसका आयोजन रमणीय ग्रुप भीखाराम चांदमल व समाजसेवी महावीर रांका के सहयोग से कर रहा है।
एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य फॉर वूमेन बाय वुमन की थीम पर ज्यादा से ज्यादा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है। एग्जीबिशन में रियायती दर पर महिलाओं को 41 स्टॉल उपलब्ध कराई गई है। इनमें जरूरतमंद पात्र महिला उद्यमियों को निशुल्क स्टॉल भी उपलब्ध करवाई गई है। स्टॉल्स पर घरेलू उत्पाद, फुटवियर, लाइफ स्टाइल संबंधित उत्पाद उपलब्ध होंगे।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...