खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
5 अक्टूबर, 2022
राजस्थानी भाषा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को होगा
बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आगामी 16 अक्टूबर, 2022 को रोटरी भवन सार्दुलगंज बीकानेर में प्रातः 10ः30 बजे आयोजित होगा।
रोटरी के अध्यक्ष रोटे. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सर्वोच्च 51 हजार रुपये का ‘‘कला डूंगर कल्याणी’’ राजस्थानी शिखर पुरस्कार नाहर सिंह ‘‘जसोल’’ जोधपुर को घोषित किया गया है। राजस्थानी गद्य साहित्य की उत्कृष्ट कृति को ‘‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी’’ राजस्थानी गद्य पुरस्कार 21 हजार रुपये का शंकरसिंह राजपुरोहित, बीकानेर की पुस्तक ‘‘मृत्यु रासो’’ को दिया जायेगा। राजस्थानी काव्य की उत्कृष्ट कृति को ‘‘ब्रज उर्मी अग्रवाल’’ राजस्थानी पद्य पुरस्कार’’ 11 हजार रुपये ‘‘चाल भतूलिया रेत रमां’’ के लेखक राजूराम बीजारणियां, लूणकरणसर को दिया जायेगा।
रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल रोटे अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि न्यायाधिपित मदन गोपाल व्यास, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि होेंगे। राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी की अध्यक्षता में यह समारोह आयोजित होगा। प्रान्तपाल 3053 राजेश चूरा समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।
इस अवसर पर बद्रीप्रसाद-भूपतिराम साकरिया, गुजरात राजस्थानी साहित्य दीर्धा एवं मोहनीदेवी-आशाराम चूरा रोटरी राजस्थानी शोध संस्थान का लोकार्पण रोटरी क्लब परिसर में होगा साथ ही राजस्थानी की विविध विधाओं की ‘पौथी प्रदर्शनी’ लगाई जाएगी।
बद्रीप्रसाद-भूपतिराम साकरिया, गुजरात राजस्थानी साहित्य दीर्धा एवं मोहनीदेवी-आशाराम चूरा रोटरी राजस्थानी शोध संस्थान का लोकार्पण रोटरी क्लब परिसर में होगा साथ ही राजस्थानी की विविध विधाओं की अनेक पुस्तकों को देखने एवं रियायती दर पर पुस्तक खरीदने का सुनहरा अवसर भी ‘पौथी प्रदर्शनी’ में उपलब्ध होगा।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...