खबरों में बीकानेर...
✍🏻हर कदम पर महिलाओ का योगदान अतुलनीय व वंदनीय - ओझा
बीकानेर : स्थापना से वर्तमान तक महिलाओं का योगदान पर शब्दश्री का विमर्श
👉
💘
📷
हर कदम पर महिलाओ का योगदान अतुलनीय व वंदनीय - ओझा
बीकानेर : स्थापना से वर्तमान तक महिलाओं का योगदान पर शब्दश्री का विमर्श
बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर शब्दश्री साहित्य संस्थान, द्वारा बीकानेर : स्थापना से वर्तमान तक महिलाओं का योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन सुदर्शना कला दीर्घा में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुई श्री विनोद ओझा ने बताया कि शक्ति की आवश्यकता हर कदम पर होती है बीकानेर की स्थापना में मां करणी की शक्ति से ही सम्भव हुई थी, अतः हर कदम पर महिलाओ का योगदान अतुलनीय व वंदनीय है।
मुख्य अतिथि आधुनिक इतिहास विशेषज्ञ डॉ अनिला पुरोहित ने सामाजिक , शैक्षिक व राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओ यथा बीकानेर प्रजा मंडल में लक्ष्मी देवी का अमूल्य योगदान व खेतु बाई का ब्रिटिश राज के विरुद्ध आंदोलन करना स्त्री चेतना का सशक्त उदाहरण है बताया।इस अवसर पर अपने संबोधन में वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित, कमल रंगा व डॉ कृष्णा आचार्य ने कहा कि समाज के विकास में स्त्री की भूमिका पुरुषों के बराबर ही आवश्यक है। आज की स्त्री को हर चुनोती स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए।
संस्था अध्यक्ष मोनिका गौड़ ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के कार्यों से परिचित करवाया।
संस्था महासचिव साहित्यकार मनीषा आर्य सोनी ने संचालन के साथ साथ संस्था के कार्यो पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन रामलाल सोलंकी ने किया ।इस अवसर पर श्रीमती प्रभा भार्गव, शिव दाधीच, विप्लव व्यास, बाबुलाल छंगाणी, सबीना कोहरी, असद अली असद, कासिम बीकानेरी सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...