खबरों में बीकानेर...
✍🏻जयपुर-इंदौर-जयपुर (01 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
👉
💘
📷
*जयपुर-इंदौर-जयपुर (01 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
*वाया दौसा, बांदीकुई, भतरपुर, बयाना, सवाईमाधोपुर, कोटा, उज्जैन संचालित होगी।*
रेलवे द्वारा दिनांक 09.05.22 व 10.05.22 को फर्स्ट फेज व सैकण्ड फेज में आयोजित होने वाली एनटीपीसी परीक्षा हेतु यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु जयपुर-इंदौर-जयपुर (01 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09709, जयपुर-इंदौर परीक्षा स्पेषल रेलसेवा दिनांक 08.05.22 को जयपुर से 07.25 बजे रवाना होकर 22.30 बजे इंदौर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09710, इंदौर-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 09.05.22 को इंदौर से 21.00 बजे रवाना होकर दिनांक 10.05.22 को 12.30 बजे जयपुर पहुॅचेगी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...