🐯
सूचना-संसार
*पाठकों और सोशल मीडिया का आभार*
*Please Like & Subscribe Blog*
*हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं*
✍🏻
राजस्थान : बोनमेरो ट्रांसप्लांट अब मुफ्त होगा
लाखों रुपए के इलाज भी मुफ्त हो सकेंगे
जयपुर । राजस्थान में अब लाखों रुपए के महंगे
इलाज भी मुफ्त हो सकेंगे। कॉकलियर इप्लांट, बोनमैरो ट्रांसप्लांट, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, ब्लड, प्लेट्लेट्स , प्लाज़्मा ट्रांसफ्यूजन और बोन कैंसर में लिब प्रोस्थेसिस जैसे इलाज मुफ्त होंगे। हार्ट-किडनी-लीवर ट्रांसप्लांट भी फ्री होंगे। मूक- बधिर बच्चों के लिए एक कॉकलियर इप्लांट की लागत 5 लाख रुपए तक आती है।
बोनमैरो ट्रांसप्लांट और प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन की भी लागत 8 से 12 लाख रुपए के बीच आती है। अब इन्हें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पैकेज में शामिल कर लिया है। सीएम अशोक गहलोत ने कॉकलियर इप्लांट, बोनमैरो ट्रांसप्लांट, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, लड, प्लेट्लेट्स, प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन और बोन कैंसर में लिब प्रोस्थेसिस जैसे ट्रीटमेंट्स को चिरंजीवी योजना के पैकेज में शामिल करने को मंजूरी दी है। नए जोड़ी गईं बीमारियों के इलाज के पैकेज पर सालाना
200 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे। सीएम अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का बीमा कवरेज 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक किया है। अब 5 से 10 लाख रुपए के महंगे इलाज को भी इस बीमा
योजना से जोड़े जाने की मंजूरी मिल गई है। इसी महीने से इसका फायदा मिलना शुरु हो जाएगा। अब तक कॉकलियर इंप्लांट का फायदा गरीब लोग नहीं उठा पाते थे। अब साधारण और मिडल लास भी महंगे इलाज करवा सकेंगे।
🙏
CP MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...