🐯
सूचना-संसार
*पाठकों और सोशल मीडिया का आभार*
*Please Like & Subscribe Blog*
*हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं*
✍🏻
बीकानेर हाईलाइट : पंचशती पार्क में ऑवर फॉर नेशन का सफाई अभियान
और
जोशी के निवास पहुंचे डॉ कल्ला
रविवार 3 अप्रैल 2022 , टीम ऑवर फॉर नेशन , पञ्चसती स्तिथ पार्क में पिछले एक माह से सफाई कर रही है , उम्मीद है इस कचरे के ढेर बने पार्क को साफ़ होने पर प्रशाशन इसमें काम करेगा . यहाँ के निवासियों और प्रशासन की उदासीनता के चलते इतने पौष इलाके का पार्क कचरे का डंपिंग यार्ड बन कर रह गया है , दैनिक भास्कर ने अपने समाचार पत्र में इसपर एक रिपोर्ट भी की थी . प्रशासन को तो कोई असर नहीं हुआ पर टीम ऑवर फॉर नेशन ने अपना काम शुरू कर दिया .
रविवार के सफाई अभियान में CA सुधीश शर्मा CA वसीम राजा , डॉ शैलिनी , डॉ विशाल मलिक ,डॉ अतुल गोस्वामी, डॉ फ़ारूक़ अहमद, समीक्षा बागरी, नवीन शर्मा ,कुलदीप इंदोरा , गौतम , अरविन्द शर्मा , प्रदीप शर्मा , शक्ति सिंह , रतन लाल अरोरा , राकेश गुज्जर ,
राम मीणा , मानक व्यास,
,सुशील यादव , श्री अरुण चुम , श्री गजेंद्र सरीन , मो हसन, , बीएसएनएल के सहायक जनरल मैनेजर श्री इन्दर सिंह, शामिल थे .
जोशी के निवास पहुंचे डॉ कल्ला
डॉ कल्ला ने दिलीप जोशी को सेवानिवृत्ति पर दी बधाई
कर्मचारी, शिक्षक, मज़दूर नेता दिलीप जोशी के 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्ति एवं अभिनंदन समारोह में शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार डॉक्टर बी.डी. कल्ला जी व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन उसी दिन दूरभाष पर बधाई भी दी थी और कहा कि 3 तारीख को जरूर आपके निवास पर आऊंगा और आज डॉक्टर कल्ला दिलीप जोशी को आशीर्वाद देने एवं बधाई देने पंच निवास पहुंचे और अभिनंदन पत्र पर हस्ताक्षर कर बधाई दी ।पंच परिवार द्वारा डॉक्टर कल्ला का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
🙏
CP MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...