🐯
सूचना-संसार
*पाठकों और सोशल मीडिया का आभार*
*Please Like & Subscribe Blog*
*हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं*
✍🏻
बीकानेर विविध : बेजुबान पक्षियों के लिए जल सेवा की व्यवस्था की गई/ दलित साहित्य अकादमी की बैठक/ आर्यसमाज का स्थापना दिवस/ शिक्षक : शिक्षा मंत्री का आभार/ राजस्थानी मोट्यार परिषद
गंगाशहर। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में किशोर मंडल द्वारा अपने परम कर्तव्य सेवा के उपक्रम में बेजुबान पक्षियों के लिए जल सेवा की व्यवस्था की गई। 100 से अधिक किशोर भाईयों ने अपने घर की छत पर पानी से भरे जलपात्र रखे और प्रतिदिन उनमें पानी भरने का संकल्प लिया।
2
भारतीय दलित साहित्य अकादमी की बैठक आयोजित
बीकानेर। भारतीय दलित साहित्य अकादमी की बीकानेर जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गांधी पार्क में अध्यक्ष ताराचंद जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर सर्किल पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए समिति गठन पर चर्चा की गई।
3
आर्यसमाज का 148 वा स्थापना दिवस नगर आर्य समाज, महर्षि दयानन्द मार्ग,बीकानेर की शाखा एसबीआई बैंक के पीछे, गंगाशहर रोड़,बीकानेर में बीकानेर जिले की समस्त आर्य समाजो के सामूहिक कार्यक्रम में आचार्य श्री शिवकुमार जी शास्त्री ने अपने उद्बोधन में प्रतिपादित किया कि ज्योतिष एक वेदांग है जिसको पढ़े बिना वेदमंत्रों के अर्थो को समझना दुष्कर है ।
4
शिक्षक : शिक्षा मंत्री का आभार...*
*बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग सभा भवन बीकानेर में सूबे के शिक्षा मंत्री श्री बुलाकीदास कल्ला का पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर आभार जताया।*
5
राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर के प्रतिनिधित्व मंडल से रूबरू होते हुए राजस्थान के शिक्षामंत्री श्री बी डी कल्ला ने आश्वाशन देते कहा कि पूरे राजस्थान के किसी भी विधायक द्वारा किसी भी विद्यालय हेतु राजस्थानी विषय की अनुशंसा की जाएगी तो तुरंत उस कार्य पर अमल किया जाएगा।
🙏
CP MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...