खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
ब्यावर में तनाव की स्थिति, मारपीट में एक की मौत, दो लोग घायल
अजमेर के ब्यावर में रविवार सुबह सब्जी मंडी में एक छोटे से विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। दो दुकानदारों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने लाठी और लोहे कि सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।
ब्यावर जामा मस्जिद गली निवासी मोहम्मद सलीम उदयपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी का व्यापार करता था। रविवार सुबह सलीम के बेटे की बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान पास की दुकान में आई सब्जी से भरी जीप बाइक से टकरा गई। इस बात को लेकर पड़ोसी व्यापारी और सलीम के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने लाठी और लोहे के सरियों से दुकानदार पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में 55 साल के सलीम की मौत हो गई। उनके बेटे अब्बास और इब्राहिम घायल हो गए।
एसपी मौके पर पहुंचे
दो गुटों में मारपीट से ब्यावर में तनाव का माहौल बन गया है। समुदायों में तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर तीन पुलिस को तैनात किया गया है। सूचना पर अजमेर एसपी विकास शर्मा ब्यावर पहुंचे। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा भी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया। वहीं अस्पताल के बाहर मृतक समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
अमर उजाला







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...