खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
जयपुर, 04 फरवरी। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा तीनों विद्युत वितरण निगमों की ओर से भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
ऊर्जा मंत्री श्री भवर सिंह भाटी ने बताया कि तकनीकी सहायक तृतीय के जयपुर डिस्कॉम में 1035 पदों पर, अजमेर डिस्कॉम में 80 पदों पर व जोधपुर डिस्कॉम में 397 पदों पर भर्ती की जाएगी। तकनीकी सहायक भर्ती हेतु 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक 18 से 28 वर्ष आयु सीमा के योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
जयपुर, अजमेर व जोधपुर विद्युत वितरण निगम में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों हेतु माध्यमिक स्कूल परीक्षा तथा लाईनमेन, इलेक्ट्रिशियन, पावर इलेक्ट्रिशियन, वायरमेन, एसबीए व्यवसाय में आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी) व एनएसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...