खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
टाटा एआईए की बीकानेर सहित 9 स्थानों पर शाखाएं शुरू
बीकानेर। भारत की एक अग्रणी जीवन विमा कंपनी टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने (टाटा एआईए लाइफ) अपनी वितरण सुविधाओं को पूरे राजस्थान में पहुंचाने के लिए राज्य में 9 नयी शाखाएं शुरू की हैं। जयपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, झुझुनु, भीलवाड़ा, गंगानगर, पाली और राजगढ़ इन 9 प्रमुख स्थानों पर शुरू की गयी नयी शाखाएं कंपनी की सेवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। फ़िलहाल भारत के 25 राज्यों के 247 शहरों में टाटा एआईए लाइफ की 314 से अधिक शाखाएं हैं, एजेंसी, ब्रोकिंग, बैंकअश्युरेंस, असिस्टेड खरीदारी और ऑनलाइन उद्यम में उन्होंने अपना मज़बूत स्थान बनाया है।
टाटा एआईए लाइफ ने यह कदम अपनी व्यवसाय वृद्धि नीति के तहत उठाया है, ताकि वितरण सुविधाओं के साथ-साथ कस्टमर कनेक्ट पॉइंट्स का विस्तार किया जा सकें और राजस्थान में जीवन बीमा के प्रसार की दिशा में उद्योग के प्रयासों में योगदान दिया जा सकें।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...