खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
कुश्ती में बीकानेर को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मिले
बीकानेर 20 दिसंबर 2021
इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर के तीन पहलवानों ने मेडल पाए हैं। जिला कुश्ती संगम के सचिव पहलवान जगन पूनिया ने बताया कि हाल ही में आयोजित हुई इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में रोमन घोड़ेला को गोल्ड, शिवकरण सारस्वत को सिल्वर एवं कैलाश कस्वा को ब्रांज मेडल मिले हैं। इससे बीकानेर के पहलवान एवं खेल जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। ये पटेल बाल विहार व्यामशाला से हैं।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...