खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
देखें वीडियो : कड़ाके की सर्दी थी रात में, बेसहारों का आसरा बने रैन बसेरे, अब बर्फबारी का अलर्ट
बीकानेर
मारवाड़ जन सेवा समिति एवं नगर निगम द्वारा बने रैन बसेरे में रात्रि को लगभग 400 से 500 लोग विश्राम करते हैं। सुबह सुबह कड़ाके की ठंड में जन सहयोग से चाय और बिस्किट निशुल्क वितरण किया जाता है। सहयोग में रामदेव राठी हरी किशन सिंह राजपुरोहित आदि लोग उपस्थित रहते हैं।
राजस्थान में कडाके की ठंड
का दौर जारी
राजस्थान के शेखावाटी में तापमान माइनस
5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक
का सबसे न्यूनतम तापमान रिकार्ड है। शनिवार की
रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले
साल, 2014 में 30 दिसंबर को यहां तापमान
माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं, चुरु में भी तापमान माइनस 2.6 डिग्री दर्ज
किया गया।
जयपुर । राजस्थान में
सर्दी का सितम आम आदमी के लिए
परेशानी का कारण बन गया है। पहाड़ों से
आने वाली बर्फीली हवाओं से तापमान
में बड़ी गिरावट आई है। इसकी वजह से
प्रदेश के छह जिलों में तापमान माइनस में
चला गया है। वहीं, मौसम विभाग के
अनुसार राजस्थान में अगले 48 घंटों में
सर्दी का सितम और बढऩे की संभावना
है। शीतलहर चलने और गलनभरी सर्दी
के कारण सीकर, चूरू, चिाौडग़ढ़, माउंट
आबू, फतेहपुर, जयपुर के जोबनेर में
पारा माइनस में चला गया। इस साल
पहली बार ऐसा हुआ जब फतेहपुर के
अलावा चार और जगहों पर पारा जीरो से
नीचे चला गया। शेखावाटी अंचल, हिल
स्टेशन माउंट आबू, जयपुर समेत कई
जगह खुले इलाकों में बर्फ जम गई। वहीं,
बीती रात सबसे कम तापमान फतेहपुर में
माइनस 5.2 दर्ज किया गया, जो इतिहास
में अब तक का सबसे कम है। बीती रात
चूरू में माइनस 2.6, माउंट आबू में
माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।जयपुर (हिस)। राजस्थान में
सर्दी का सितम आम आदमी के लिए
परेशानी का कारण बन गया है। पहाड़ों से
आने वाली बर्फीली हवाओं से तापमान
में बड़ी गिरावट आई है। इसकी वजह से
प्रदेश के छह जिलों में तापमान माइनस में
चला गया है। वहीं, मौसम विभाग के
अनुसार राजस्थान में अगले 48 घंटों में
सर्दी का सितम और बढऩे की संभावना
है। शीतलहर चलने और गलनभरी सर्दी
के कारण सीकर, चूरू, चित्तौडग़ढ़, माउंट
आबू, फतेहपुर, जयपुर के जोबनेर में
पारा माइनस में चला गया। इस साल
पहली बार ऐसा हुआ जब फतेहपुर के
अलावा चार और जगहों पर पारा जीरो से
नीचे चला गया। शेखावाटी अंचल, हिल
स्टेशन माउंट आबू, जयपुर समेत कई
जगह खुले इलाकों में बर्फ जम गई। वहीं,
बीती रात सबसे कम तापमान फतेहपुर में
माइनस 5.2 दर्ज किया गया, जो इतिहास
में अब तक का सबसे कम है। बीती रात
चूरू में माइनस 2.6, माउंट आबू में
माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
नई दिल्ली । उत्तर भारत के पहाड़ों में
लगातार हो रहे हिमपात ने मैदानी इलाकों में भी ठंड
बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो
रही बर्फबारी का असर उत्तरी हवाओं के साथ सीधे
दिल्ली और आसपास के राज्यों तक पहुंच रहा है।
राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। राज्य के
शेखावाटी में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस
5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, श्रीनगर
में तामपान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया। वहीं, दिल्ली में भी पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस
दर्ज किया गया। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा
में भी ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के
अनुसार, अगने तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड
पड़ेगी। सोमवार को भी ऐसी ही हालत बनी रहेगी।
कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। ऐसे में ठंड
का दौर अभी कुछ दिन और जारी रहेगा।
दिल्ली में शीतलहर जैसे हालात
दिल्ली में शनिवार को जहां इस सीजन का
सबसे ठंडा दिन रहा था। वहीं, रविवार को सीजन की
सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। तेज हवाओं के बीच
रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से
तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप
खिली रहने से दिन के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ।
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री
कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
पहाड़ों में लगातार हो रहा हिमपात
उत्तर भारत में हिमाचल से लेकर उत्तराखंड
के पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड
में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के
अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में कई जगह प्राकृतिक
जलस्त्रोत जम गए हैं। केदारनाथ व मुक्तेश्वर में
न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने से नलों व
तालाब का पानी जम गया।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...