खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
बेसहारा पशुओं के आतंक से शहर को मुक्त करो
शहर जिला महिला कांग्रेस ने निगम में किया प्रदर्शन
नगर निगम बने 10 वर्षो से भी ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी बेसहारा पशुओ का शहर में आतंक-सुनीता गौड़
बेसहारा पशुओं के आतंक से शहर को मुक्त करने लेकर किया विरोध प्रदर्शन
बीकानेर, 09 नवम्बर। दीपावली त्यौहार पर शहर में कचरो का ढेर लगा हुआ रहा, बेसहारा पशुओ की वजह से आये दिन शहर के नागरिको को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है,दर्जनों स्थान पर गड्ढ़े एवं खुले पड़े नाले नालियों के चेम्बर ने दुर्घटनाओ को आमंत्रण दिया। मंगलवार को शहर जिला महिला कांग्रेस का निगम प्रशासन के इस लापरवाही भरे रवैये एवं अव्यवस्थाओ के आलम पर गुस्सा फुट पड़ा।
शहर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने मंगलवार को शहर में बेसहरा पशुओ के आतंक से जनता को हो रही परेशानियो एवं निगम की जनता के प्रति घोर लापरवाही को दूर करवाने के लिए नगर निगम आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
निगम आयुक्त को घेरते हुए श्रीमती गौड़ ने कहा कि शहर के 80 वार्डों में बेसहारा गोवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती आ रही है। नगर के कई नागरिको की जान भी गयी है और कई गम्भीर घायल भी हुए है। निगम और प्रशासन की बदइंतजामी की वजह शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा सांडों का जमावड़ा रहता है।और इनके कारण बड़ी बड़ी दुर्घटना हो रही है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बने 10 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोट गेट, तुलसी सर्किल, दुर्गादास सर्किल, सब्जी मंडी पूगल रोड, गोगा गेट, जयनारायण व्यास कॉलोनी, महात्मा गांधी रोड, के.ई.एम रोड, रानी बाजार, जेलवेल रोड सहित 80 वार्डों में आवारा सांड की वजह से बड़ी बड़ी घटनाएं हो चुकी है।
श्रीमती गौड़ नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन देते हुए कहा कि निराश्रित गौवंश को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर उनकी व्यवस्था कर आमजन को राहत पहुंचाए।
शहर में कचरा उठाने के लिए 50 वाहन कार्यरत थे परंतु निगम की महापौर के तानाशाही रवैये के कारण आज इनकी संख्या आधी हो गयी है। नगर के 80 वार्डों में दीपावली त्यौहार पर सफाई व्यवस्था भी भगवान भरोसे रहीं। निगम प्रशासन को पत्र लिखने के बावजूद भी दीपावली त्यौहार पर शहर में कचरो के ढेर लगे रहे। रानी बाजार, बांद्रा के बास,काली माता मंदिर ,पंचमुखा क्षेत्र, एलआईसी जयपुर रोड से चलाना अस्पताल, पुलिस थाना जेएनवी, रिलायंस फ्रेश के सामने, मन मंदिर के आसपास,भुट्टा के चौराहे पर कचरे के ढेर लगे हैं। इन स्थानों पर सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बना है।
श्रीमती गौड़ ने कहा कि शहर में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैली हुई है।शहर के नागरिको को इस खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।बहुत से लोगो ने तो अपने परिजनों को खो दिया है। उन्होंने मांग की है कि शहर के हर वार्ड में सफाई व्यवस्था जल्द से जल्द सुचारू की जाए व डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए फोगिंग करवाई जाए। उन्होंने कहा कि कि आवारा गौवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए एवं दूध डेयरी संचालकों को शहर से बाहर पशु रखने के लिए पाबंद किया जाए।
इस संबंध में उन्होंने जिला कलक्टर को भी कार्यवाही करने लिए पत्र लिया है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेत्री मुमताज बानो, आशा स्वामी, किरण गौड़, सरोज सरगरा, मनु बानो, मंजू गोस्वामी, पार्वती गुसाइर्, मुमताज शेख, पार्षद आनंद सिंह सोढा सहित लोग शामिल रहे।।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...