खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
कैंसर जागरूकता अभियान
जांच एवं उपचार शिविर आयोजित
बीकानेर, 8 नवंबर। जिले में 6 से 12 नवंबर तक चलाए जा रहे कैंसर जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न चिकित्सा संस्थाओं में विशेष कैंसर रोग जांच एवम उपचार शिविर और जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय एवम जिला एनसीडी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कैंसर रोग जांच एवम उपचार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी के दिशा निर्देशों में शिविर प्रभारी डॉ संजय खत्री के साथ डॉ अनीता, डॉ इंदू दायमा, डॉ हिमांशु दाधीच, डॉ सी. एल. सोनी, डॉ राजश्री चालिया, डॉ पल्लवी, डॉ ईशिका वशिष्ठ एवम एल टी धनराज, देवेश हटीला द्वारा बीपी, शुगर एवम कॉमन कैंसर की जांच, उपचार आदि की सेवाएं दी गई। इस अवसर पर जिला एनसीडी समन्वयक इंद्रजीत सिंह, गिरधर गोपाल, पुनीत रंगा और उमेश पुरोहित द्वारा आईईसी वितरण के द्वारा कैंसर रोग विषयक जानकारी दी गई। सीएमएचओ डॉ ओ.पी. चाहर ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा नव चयनित सीएचओ को दिए जा रहे ब्रिज कोर्स के दौरान कैंसर विषयक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें डॉ संजय खत्री के साथ मेल नर्स प्रथम महिपाल चौधरी एवं शत्रुघ्न पारीक द्वारा ऑडियो विजुअल माध्यम से प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही कैंसर रोग संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सीएचओ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरदेव गुप्ता द्वारा विजेता मनीषा कुमारी को प्रथम, सुलोचना को द्वितीय एवं ताराचंद को तृतीय पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया गया।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...