खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
बीकानेर : जन्मा लड़का, दे दी लड़की, पिता की भावनाएं हुई आहत
बीकानेर
बीकानेर के गायनी विभाग पीबीएम अस्पताल का ये ताजा- ताजा मामला है। प्रसूता पिंकी के लड़का होने का कहकर बधाई ले लेने के बाद कर्मी ने परिजनों को लड़की दी तो हंगामा बरपा। इस पीड़ा को बयां करने परिजन वरिष्ठ चिकित्सक के पास पहुंचे। तब मामला सुलझा। वायरल खबरों के मुताबिक रामपुरा निवासी प्रसूता के पति भंवर सिंह ने बताया कि आज सुबह उसकी पत्नी की डिलीवरी होने के बाद वहां मौजूद जनाना वार्ड के कर्मचारियों ने उनसे यह बोलकर बधाई ली कि उनके लड़का हुआ है। परिजनों ने भी कर्मचारियों को बधाई बांट दी। लेकिन कुछ देर बाद परिजनों को लड़की दे दी गई। इस बात को लेकर परिजनों ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। जनाना अस्पताल के कर्मचारी अपनी गलती को मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार परिजन सीनियर डॉक्टर्स के पास मामले की शिकायत लेकर पहुंचे। समझाइश के बाद जब परिजनों के हाथ में लड़का आया तो मामला शांत हुआ। पता चला कि लड़के को किसी और महिला ने जन्म दिया था और बड़ी गलतफहमी हो गई, लेकिन उसे परिजनों की सजगता से सुधार लिया गया।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...