खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
व्हाट्सअप दुनियाभर में कई घंटे ठप रहा, लोगों ने लगाए कयास
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
व्हाट्सअप दुनियाभर में कई घंटे ठप रहा, लोगों ने लगाए कयास
एक ही स्वामित्व के व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम दुनियाभर में कई घंटे तक बंद रहे। सूचनाओं के आदान-प्रदान और व्यापार की गतिविधियों के लिए भी व्हाट्सएप आदि का उपयोग बहुतायत में लोग करते हैं। इनके ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी महसूस हुई। इसके चलते लोगों ने कई तरह के कयास भी लगाए। कुछ लोगों ने इसे साइबर अटैक बताया था तो किसी का कहना था कि डीएनएस इश्यू है। हालांकि तकनीकी जानकार लोग सोशल मीडिया के अन्य स्रोतों और इंटरनेट या न्यूज़ चैनलों के ताजा समाचार खंगालते रहे ताकि व्हाट्सएप इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि के ठप हो जाने का सही कारण ज्ञात हो सके।
*दुनिया भर में करीब 9 :00 बजे से व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम कई घंटे तक बंद रहे*
कल रात को वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक दुनिया के कई हिस्सों में बंद हो गए हैं थे. यूजर्स को 9 बजे से ही इन तीनों प्लेटफॉर्म्स को चलाने में काफी दिक्कत आ रही थी. कोई भी यूजर अपने अकाउंट से कनेक्ट नहीं कर पा रहा था. तीनों ऐप फेसबुक के स्वामित्व में हैं और एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करते हैं.
फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर ने काम करना शुरू कर दिया है. कई घंटों तक डाउन रहने के बाद एक-एक करके ऐप्स फिर से काम करने लगीं. इसके अलावा , फेसबुक की कई अन्य सेवाएं भी ठप थीं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी कि तकरीबन छह घंटे तक डाउन रहने के बाद इन ऐप्स ने फिर से आंशिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद यह साफ नहीं हो सका था कि इसके पीछे की वजह क्या थी. कुछ लोगों ने इसे साइबर अटैक बताया था तो किसी का कहना था कि डीएनएस इश्यू है. वहीं, कंपनी ने बयान जारी करके कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी है और वह इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है.
*मार्क जकरबर्ग ने जताया खेद*
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से ऑनलाइन हो गए हैं. व्यवधान के लिए खेद. मुझे मालूम है जिन लोगों की आप केयर करते हैं, उनसे जुड़े रहने के लिए आपको हमारी सर्विसेज पर कितना भरोसा है.
C P MEDIA









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...