खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
*
बीकानेर-पुरी ट्रेन के खाली रैक से चलाएं बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन
रेलयात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने बीकानेर-पुरी ट्रेन के खाली रैक से बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है। अग्रवाल ने बताया कि पुरी से चलकर जो ट्रेन बीकानेर आती है उसका रैक यहां खड़ा रहता है कोरोनाकाल से पहले यही ट्रेन हरिद्वार जाकर वापिस आकर पुरी के लिए रवाना भी हो जाती थी उसी का उपयोग पुन: शुरु किया जाए तो लोगों को सुविधाएं मिल जाएगी। इसके अलावा बीकानेर से जयपुर वाया रतनगढ़, चूरू, सीकर होते हुए एक इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जाए जो बीकानेर से जयपुर चलकर सुबह 10 बजे तक पहुंच जाए। वापसी में यह गाड़ी शाम को जयपुर से 5 बजे चलाई जाए क्योंकि जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस दोपहर में 2:15 पर जयपुर पहुंचती है इसलिए उस गाड़ी की उपयोगिता जयपुर के लिए सिद्ध नहीं होती है।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...