खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
*
रोड अण्डर ब्रिज कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलवे द्वारा हिसार-बठिण्डा रेलखण्ड के मध्य स्थित जाखोदलखेड़ा यार्ड-मंडी आदमपुर स्टेषनों के मध्य रोड अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण दिनांक 23.10.21, शनिवार को 08.45 से 15.30 बजे तक 06 घण्टे 45 मिनट का ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवायें आंशिक रद्द रहेगीः-
1. गाडी संख्या 04572, धुरी-सिरसा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.10.21 को धुरी से प्रस्थान करनी है, वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.10.21 को सिरसा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 04782, रेवाडी-बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 23.10.21, शनिवार को रेवाडी से प्रस्थान करनी है वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 04781, बठिण्डा-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.10.21 को बठिण्डा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा -हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...