खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
*
आजादी के 70 साल बाद भी रेलवे फाटकों की समस्या से निदान नहीं मिला
बीकानेर। आजादी के 70 साल बाद भी आज भी रेलवे फाटकों की समस्या का समाधान नहीं निकला है। शहर के कोटगेट और सांखला फाटक पर लग रहे बार-बार जाम से लोग आज भी परेशान हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में अनेक बार लोगों ने धरने-प्रदर्शन और ज्ञापन दिए लेकिन आज भी वह समस्या जस की तस पड़ी है। समस्या के समाधान के लिए रेलयात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व मेें एक प्रतिनिधिमण्डल जल्द ही नई दिल्ली जाएगा और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों, रेलमंत्री से मिलेगा। अग्रवाल ने कहा कि जनता की कठिनाई का वास्तविक समाधान कोई भी नहीं करना चाहता है, अगर सभी की राय एक हो तो रेलवे बाईपास बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनेक बार न केवल जनता बल्कि सरकारी अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक इस रेलवे जाम में फंस चुके है लेकिन फिर भी कोई भी इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं कर रहा है।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...