राज-काज : कार्मिक अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर मिले ताले उपखंड कोलायत में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

राज-काज : कार्मिक अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर मिले ताले
उपखंड कोलायत में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


राज-काज : कार्मिक अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर मिले ताले
उपखंड कोलायत में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण

बीकानेर, 28 अप्रैल। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय (निरीक्षण) विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के उपखंड कोलायत स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों का राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा प्रातः 9:50 बजे किया गया।

निरीक्षण दल में सहायक शासन सचिव राम स्वरूप विश्नोई,अनुभाग अधिकारी महेन्द्र कुमार सरावता सहायक अनुभागाधिकारी चेना राम भदाला, लिपिक ग्रेड-द्वितीय वीर सिंह व तरुण कुमार मीणा शामिल रहे।

शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण)  सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोलायत के कुल 20 कार्यालयों की जांच की गई। इनमें राजपत्रित अधिकारियों के 22 पदों में से 9 अनुपस्थित पाए गए, जो 40.90 प्रतिशत है। वहीं, अराजपत्रित कर्मचारियों के 137 पदों में से 70 अनुपस्थित पाए गए, जो 51.09 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्शाता है।

 शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के मुख्य द्वार सहित सभी कक्षों पर ताले लगे पाए गए, जिससे उपस्थिति पंजिका का सत्यापन नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता कार्यालय के समस्त कक्ष भी बंद मिले। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय के दो कक्षों पर भी ताले लगे पाए गए। इसके अलावा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोलायत का मुख्य द्वार भी सुबह 10:25 बजे बंद मिला।

निरीक्षण दल द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,