औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
पानी : नहरबंदी बढ़ने की आशंका निर्मूल, 10 मई बाद लबालब चलेगी नहर
पानी : नहरबंदी बढ़ने की आशंका निर्मूल, 10 मई बाद लबालब चलेगी नहर
4-5 दिनों में बीकानेर शहर को पहले की तरह हर रोज जलापूर्ति शुरू हो जाएगी
बीकानेर 7 मई 2026 गुरुवार
बीकानेर में नहरबंदी 17 अप्रैल से हुई और इससे 10 मई तक वांछित जलापूर्ति प्रभावित रहने से समस्या का सामना कर रहे शहरवासियों के सामने नहरबंदी की अवधि बढने की आशंका उत्पन्न हो गई । इस दौरान 10 मई तक बाद एक दिन छोड़ एक दिन पानी की सप्लाई हो रही है । लेकिन बूस्टर और कम प्रेशर से हो रही जलापूर्ति पर्याप्त न होने से बहुत बार शहरवासियों को टैंकर तक से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। राहतभरी खबर यह आ रही है कि इंदिरा गांधी नहर में रखरखाव के लिए की गई नहरबंदी अपने निर्धारित समय पर ही पूरी होगी। नहरबंदी की अवधि बढ़ाए जाने की आशंका को निर्मूल साबित करते हुए जलदाय विभाग ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि नहरबंदी 10 मई को ही खत्म होगी। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण राजेश पुनिया के मुताबिक बीकानेर में जारी नहरबंदी 10 मई 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाप्त हो जाएगी। जलदाय विभाग ने इंदिरा गांधी नहर अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी जलापूर्ति व्यवस्था तय कर ली है। विभाग के अनुसार 14 या 15 मई तक जिले के सभी क्षेत्रों में नहरी पानी पहुंचना संभावित है। बीकानेर शहर को पहले की तरह हर रोज पानी मिलना शुरू हो जाएगा। नहरबंदी के दौरान भी जल वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि नहरबंदी की अवधि में आमजन को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...