खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
प्रियंका अपनी गिरफ्तारी पर - अगर वे मुझे कोई कागज नहीं दिखाते हैं तो मैं इसे किडनैपिंग कहूंगी
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
प्रियंका अपनी गिरफ्तारी पर - अगर वे मुझे कोई कागज नहीं दिखाते हैं तो मैं इसे किडनैपिंग कहूंगी
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि लखीमपुर जाते वक्त उन्हें धक्का दिया गया और उनके साथ हाथापाई हुई। वहीं, गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस ने कोई कागज भी नहीं दिखाया। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी सोमवार को तड़के लखीमपुर के लिए निकलीं थीं, जहां कथित तौर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा तेनी के बेटे आशीष उर्फ मोनू मिश्रा की कार ने किसानों को रौंद दिया था, जिसके चलते चार किसानों की मौत हो गई। घटना में ड्राइवर और अन्य नागरिकों के साथ एक पत्रकार की भी मौत हुई है। दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या 10 हो गई है। एनडीटीवी से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘उन्होंने मुझे कोई कागज नहीं दिखाया. अगर वे मुझे कोई कागज नहीं दिखाते हैं तो मैं इसे किडनैपिंग कहूंगी।’ प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में लेकर सीतापुर स्थित गेस्ट हाउस में रखा है, जहां उन्होंने मीडिया से बात की। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘बताया गया कि वो सेक्शन 151 के तहत गिरफ्तार की गई हैं, इसका मतलब है कि वे ‘भविष्य में होने वाले अपराध को अंजाम देने वाली थीं।’
abhayindia.com
C P MEDIA








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...