खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
बीकानेर : बीकेईएसएल के सीओओ के साथ दुर्व्यवहार
कंपनी कार्मिक कर रहे घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
- ✍🏻अ भा
बीकानेर : बीकेईएसएल के सीओओ के साथ दुर्व्यवहार
कंपनी कार्मिक कर रहे घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग
बीकानेर
गंगाशहर क्षेत्र में जुलाई माह में पार्षद के पति की करंट से मौत के मामले को लेकर आज बीकेईएसएल के सीओओ के साथ दुर्व्यवहार करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि नाराज पार्षदों ने सीओओ पर स्याही फेंक दी । इस घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया है। वे घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि पार्षद आज कंपनी के सीओओ से वार्ता करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान यह घटना घटित हो गई। आपको बता दें कि इससे पहले पार्षद पति की मौत के मामले की रिपोर्ट सहायक विद्युत निरीक्षक ने सौंप दी है। इसके अनुसार बीकेईएसएल की बिजली आपूर्ति से पार्षद पति की मौत नहीं हुई थी। सहायक विद्युत निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत निरीक्षक ने मौत का कारण स्थानीय अन्य विद्युत आपूर्ति से कम वोल्टेज की सप्लाई से हादसा होने की संभावना प्रकट की है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जयपुर से आए सहायक विद्युत निरीक्षक ने बीकानेर के कनिष्ठ विद्युत निरीक्षक के साथ पुलिस व जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों की मौजूदगी में 10 व 13 अगस्त को मौका मुआयना किया। सहायक विद्युत निरीक्षक ने दुर्घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराई। सहायक निरीक्षक की रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि मीटर, सर्विस केबल की स्थिति व एमआरआई रिपोर्ट के अनुसार बीकेईएसएल की सप्लाई से दुर्घटना होने की संभावना दिखाई नहीं देती है। इस रिपोर्ट के बाद से पार्षदों में कंपनी को लेकर नाराजगी बढ गई है।
- अभय भारत
📎
अभय भारत
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...