खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
शिक्षा, साहित्य, रोजगार मार्गदर्शक, व्यंग्यकार और सम्पादक डॉ. अजय जोशी का सम्मान
बीकानेर 6 सितम्बर | शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान ने शहर के चर्चित व्यंग्यकार जिन्होंने अपनी व्यंग्य की तेज धार से बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है | उनके निवास पर उनका स्वागत-सम्मान किया गया | शब्दरंग के सचिव राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि डॉ.अजय जोशी व्यंग्य लेखन में अपनी कलम की धार को तेज करने वाले, मेरे बचपन के मित्र विनम्रता की प्रतिमूर्ति है | इनका हंसमुख व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ आकर्षित किए बिना नहीं रहता | स्वरोजगार हेतु युवाओं को सही मार्गदर्शन देने वाली प्रसिद्ध रिसर्च जर्नल मरु व्यवसाय चक्र (दो भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी) में और साहित्य, संस्कृति में गहरी रुचि होने के कारण त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका मरु नवकिरण का सम्पादन कर रहे हैं | संस्कृतिकर्मी राजेन्द्र जोशी ने कहा कि डॉ. जोशी ने लगभग एक सौ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सेमिनारों में रोजगार, स्वरोजगार विषय पर अपने शोधपत्रों का वाचन किया है । इस विषय पर आपके आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लगातार छपते रहने से युवाओं के हमसफर अपने मोबाईल फोन पर बेबाक बातचीत कर सही मार्गदर्शन देते रहते हैं । डॉ. जोशी को सरकार तथा स्वायतशासी संस्थाओं की उच्चस्तरीय समितियों में सदस्य तथा सलाहकार के रुप में समय-समय पर आमंत्रित किया जाता है ताकि युवाओं का भविष्य निखर सके । वरिष्ठ रंगकर्मी बी.एल.नवीन ने कहा कि जोशीजी के मार्गदर्शन में चार विद्ध्यार्थियों ने शोध प्रबन्ध लिखकर पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त की । इकत्तीस लघु शोध प्रबन्धों में आपने गाईड का काम किया जिसमें विद्यार्थियों ने मार्केटिंग डिप्लोमा, एम.कॉम, एवं एम.फिल किया है ।
कवयित्री डॉ.रेणुका व्यास ने कहा कि पांच वर्ष विद्ध्यालय में तथा 37 वर्ष महाविद्ध्यालय में व्याख्याता पद पर रहकर अध्यापन का गरिमापूर्ण अनुभव समेटा । अध्यापन के इसी अनुभव तथा रिसर्च के आधार पर वाणिज्य तथा व्यवसायिक प्रबन्ध से जुडी विभिन्न पाठ्य पुस्तकों का लेखन आपने किया है साथ में विभिन्न राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में साहित्यिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, पारिवारिक, रोजगार मार्गदर्शन और अन्य विविध विषयों पर 400 से अधिक ज्ञानपरक आलेख और शोधपत्र हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हो चुके हैं । पारीक समाज के चार ट्रस्टों के ट्रस्टी, टेलीफोन कर्मचारी संघ के नेता इंजीनियर गिरिराज पारीक ने कहा कि जोशी पत्रकारिता के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जुडे हुए हैं । कम्पनी सचिव संस्थान नई दिल्ली के काउंसलर के पद पर रहते हुए 200 से अधिक युवाओं को कम्पनी सचिव के रुप में रोजगार प्राप्ति में मार्गदर्शंन किया । राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्ध्यालय जैसी उच्च कोटि के शिक्षा संस्थानों में आप पत्रकारिता एवं एम.बी.ए पाठ्यकर्मों के काउंसलर के रुप में कार्यरत हैं ।
हास्य व्यंग्य कवि बाबूलाल छंगाणी ने कहा कि आपके लिखे व्यंग्य की पुस्तक “मैं आम आदमी हूं” में साहित्य के क्षेत्र में छाई विद्रूपताओं पर लिखे व्यंग्य तीखे हैं, मूल रुप से वो पाठक की भावनाएं हैं । राजनीति, व्यवस्था, लाल फीताशाही जैसे विषयों पर लिखे व्यंग्य ताजगी से भरे हैं, यही डॉ. जोशी की विशेषता है । जड़ विषयों को उन्होंने भाषा-शैली और मौलिक मुहावरों से रोचक बनाया है । व्यंग्य विधा में यह संग्रह डॉ.अजय जोशी की मजबूत दस्तक है ।
डॉ. जोशी के व्यक्तित्व-कृतित्व की रोचक बातों का स्मरण करते हुए माल्यार्पण, शोल, श्रीफल अर्पित कर सम्मान किया गया | सभी के प्रति आभार समाज सेवी यामिनी जोशी ने ज्ञापित किया |
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...